छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम से मिले प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, भवन के कब्जे का मुद्दा उठाया*

*डिप्टी सीएम से मिले प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, भवन के कब्जे का मुद्दा उठाया*

विजय शर्मा ने कहा- प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए आरक्षित है, प्रशासन नियमानुसार करे कार्रवाई

कवर्धा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कवर्धा दौरे के दौरान बुधवार को जिला प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने जिला प्रेस क्लब के निर्वाचन की जानकारी साझा की। डिप्टी सीएम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने जिला प्रेस क्लब भवन के कब्जे का मुद्दा भी उठाया। पत्रकारों ने पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वर्मा और डीएन योगी पर भवन पर कथित रूप से कब्जा बनाए रखने का आरोप लगाते हुए भवन को खाली कराने की मांग रखी।

इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रेस क्लब पत्रकारों के लिए ही आरक्षित है और पत्रकारों के लिए ही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पहले से ही संस्था के सदस्य हैं, इसलिए इस तरह की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

तहसीलदार के निर्देश की भी दी जानकारी

पत्रकारों ने डिप्टी सीएम को यह भी जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से पूर्व अध्यक्ष को प्रेस क्लब भवन विधिवत खाली कर नई कार्यकारिणी को प्रभार सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस पर डिप्टी सीएम ने कहा प्रशासन पूरे मामले में नियमानुसार कार्यवाही कर रहा है और करना ही चाहिए

गौरतलब है कि जिला प्रेस क्लब भवन को लेकर विवाद के बीच तहसीलदार कवर्धा ने पूर्व अध्यक्ष प्रकाश वर्मा को दो दिन के भीतर भवन का कब्जा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सौंपने का निर्देश दिया है। नई कार्यकारिणी का कहना है कि पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद 6 सितंबर को निर्वाचन कराया गया था और इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रशासन से भवन का प्रभार, चाबी और संबंधित दस्तावेज सौंपने की मांग की है।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button