विविध

*जिला पंचायत में शिक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*

बेमेतरा:- बेमेतरा जिला पंचायत में शिक्षा समिति का बैठक संपन्न हुआ। बैठक में एजेंडे वार चर्चा समीक्षा की गई। इस बैठक में शिक्षा समिति के सभापति अजय तिवारी ने जिले में हो रहे स्कूलों के जर्जर भवन का मुद्दा उठाते हुए भवनों के लिए स्वीकृत राशि की जानकारी लिया गया। वही सदस्य गोवेंद्र पटेल ने आगामी होली त्यौहार को देखते हुए कोई भी भुगतान लंबित ना रहे इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान ग्राम तेंदू भाटा में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए साजा बीईओ को स्टीमेट तैयार कर आगे कार्यवाही के लिए कहा गया जिसमें फर्नीचर खरीद और आबंटन की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, बीईओ एवं बीआरसी की उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button