विविध

*●सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता के सुने मकान में लाखों की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ खोजबीन में जुटी बेरला पुलिस●*

 

*बेमेतरा/बेरला:-* बेरला थाना मुख्यालय स्थित नगर के मुख्य मार्ग पर अज्ञात चोरों के गिरोह द्वारा नगर की महिला अधिवक्ता ममता साहू के एक सुने मकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जिसमे उनके घर का ताला तोड़कर तिजोरी से तक़रीबन 01 लाख 70 हज़ार रूपये की नगदी एवं कीमती आभूषण की सेंधमारी की गई जा। इस मामले में प्रार्थी की सूचना व शिकायत पर बेरला पुलिस ने घटनास्थल पर औचक पहुँचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में पूछताछ व छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रार्थी का मकान काफी दिनों से ताला बंद था, जिससे सूनेपन का फायदा उठाकर चोरी की इस बड़ी घटना किया गया है, जिसमे पुलिस की टीम जांच में जुट गई है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। वही नगर के बस स्टैंण्ड के करीब चोरी की इस घटना से नगरवासियों में भय व दहशत पैदा हो गया है।

 

दरअसल इस मामले में पीड़ित प्रार्थी ममता साहू का करीब डेढ़ महीने पूर्व बेरला के ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमे मौके पर नगर की महिला अधिवक्ता ममता साहू के पति एवं पुत्र की दुखद हादसे में मौत हो गयी थी, जबकि दुर्घटना में ममता साहू काफी गम्भीर रूप से घायल थी, जिसका उपचार फिलहाल हादसे के बाद से धमधा के अस्पताल में चल रहा था, जिसके कारण बेरला स्थित उनके निवास मकान पर काफी दिनों से ताला लगा हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए चोरों के शातिर गिरोह ने बीते दिनों चोरी की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देकर सुने घर से डेढ़ लाख रुपये से अधिक के जेवरात व नगदी रकम ले उड़े है। हालांकि जांच अधूरा होने से अभीतक चोरी की गई सामानों व नगदी की आधिकारिक जानकारी नही मिल पाई है, जिसके चलते बेरला पुलिस द्वारा सम्बंधित मकान पर सबूतों की छेड़छाड़ रोकने के प्रयास से पुलिस बल निगरानी में चौकसी बढ़ा दी गयी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किये जाने की उम्मीद है। हालांकि इस वारदात में चोरों के शातिर गैंग के हाथ होने की सम्भावना है। जिसने मौके का मुआयना कर बड़ी चतुराई से घर मे रखे सामानों की बारीकी से खोजबीन कर मकान के तिजोरी में सुरक्षित रखे कीमती ज्वैलरी व नगदी में हाथ साफ किया है। जिसमे स्थानीय चोर के होने की अंदेशा बनी हुई है।

 

 

इस सम्बंध में बेरला थाना प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि मामले में थाने पर प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट लिखाया गया है जिसमें अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर संदिग्धों की तालाशी व पतासाजी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button