विविध

*बेमेतरा: विधायक दीपेश साहू ने भीमभौरी में 50 लाख की लागत से बनने वाले नगर पंचायत भवन का किया भूमिपूजन*

 

बेमेतरा: – आज नगर पंचायत भीमभौरी में ₹50 लाख की लागत से बनने वाले नगर पंचायत भवन का भूमिपूजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ भवन निर्माण की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने भीमभौरी के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह नया भवन नगरवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इसके बनने से प्रशासनिक कार्य अधिक सुव्यवस्थित होंगे और लोगों को बेहतर और तेज सेवाएँ मिलेंगी। यह भवन जनसेवा का सशक्त केंद्र बनेगा और नगर के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष  संदीप परगनिया ने की, जबकि प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

इस भूमिपूजन समारोह में नगर पंचायत भीमभौरी के चुनाव प्रभारी महेश साहू, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, मंडल उपाध्यक्ष उत्तम देवांगन, पार्षद श्याम कुमार वर्मा, लीला देवी, अरुण साव, सीता सिन्हा, श्यामा, कैलाश वर्मा, गोविंद यदु, नरेंद्र धीवर, मोहित साहू, प्रकाश यादव, यूके देवांगन, योगेश धीवर, परस यादव, लोकनाथ साहू, अमर साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगर पंचायत CMO, तहसीलदार सरिता मंडरिया, पटवारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button