*गुणवत्ता सुधारने एवं परख परीक्षा की तैयारी हेतु हुआ संकुल समन्वयक का आवश्यक बैठक*


बेरला:- विकासखंड स्त्रोत केंद्र कार्यालय बेरला में विकासखंड बेरला अंतर्गत समस्त 41 संकुल समन्वयक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों का आवश्यक बैठक संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश करमाकर के माध्यम से समस्त संकुल समन्वयक को बताया गया कि अपार आईडी में किस प्रकार से हमें कार्य करना है और सभी बच्चों का यू डाइस के अंतर्गत अपार आईडी जेनरेट करते हुए इस कार्य को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु निर्देश प्रदान किया गया। साथ ही साथ जन्म प्रमाण पत्र के आवश्यक संकलन पर समस्त विद्यालय द्वारा आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्देश प्रदान करते हुए संकुल समन्वयक के मॉनिटरिंग प्रतिवेदन एवं अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय में सघन मॉनिटरिंग पर विशेष जोर देने हेतु समस्त समन्वयक को निर्देशित किया गया। विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक खोमलाल साहू के द्वारा आगामी 4 दिसंबर को होने वाले परख परीक्षा के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए यह परीक्षा राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आधार पर संपन्न होना है, जो कक्षा तीसरी , छठवीं और नवी के बच्चे हेतु होगा। जिसमें मुख्य रूप से शासकीय विद्यालय के साथ-साथ प्राइवेट विद्यालय के बच्चे भी सम्मिलित होंगे। इस पर लगातार विद्यालय में मॉक टेस्ट का आयोजन एवं वर्क परीक्षा के संबंध में बच्चों को अवगत कराने हेतु निर्देश प्रदान करते हुए एफएलएन के अंतर्गत 2026- 27 तक कक्षा अनुरूप गुणवत्ता हेतु आवश्यक कदम उठाने एवं लगातार मॉनिटरिंग, संकुल बैठक आयोजन एवं साथ ही साथ प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के माध्यम से विषय को सरल करते हुए बच्चों को विभिन्न विषयों के पाठ्य सहगामी क्रियो के द्वारा सरल तरीके से बच्चों को पढ़ाते हुए कक्षा अनुरूप दक्षता हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया।जिसमें सभी समन्वयक के द्वारा अपने संकुल क्षेत्र में कुछ नया कार्य करने हेतु भी जानकारी प्रदान किया गया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी उईके के द्वारा मध्यान भोजन के गुणवत्ता, विद्यालय की भौतिक संरचनाओं, प्रिंट रिच वातावरण, बाल पुस्तकालय, इत्यादि का सघन रूप से मॉनिटरिंग के साथ-साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान देने हेतु विकासखंड बेरला के समस्त संकुल समन्वयक को निर्देश प्रदान किया गया।




