विविध

*झारखंड हाउसिंग बोर्ड की टीम ने जाना छत्तीसगढ़ का ‘सफल हाउसिंग मॉडल’, दुर्ग संभाग की योजनाओं का किया दौरा*

 

*दुर्ग:-* छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की आवासीय योजनाओं और अत्याधुनिक आईटी सिस्टम का लोहा अब अन्य राज्य भी मान रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ के प्रवास पर है। टीम ने दुर्ग संभाग पहुंचकर यहाँ संचालित विभिन्न परियोजनाओं, तकनीकी पहलुओं और संपत्ति प्रबंधन मॉडल का विस्तृत अध्ययन किया।

*अधिकारियों के साथ तकनीकी मंथन*

चूंकि गृह निर्माण मंडल मुख्यालय के अपर आयुक्त- एच.के. जोशी, अपर आयुक्त (दुर्ग)-आर.के. राठौर और उप आयुक्त-व्ही.के. गहरवार की उपस्थिति में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रेजेंटेशन के जरिए दुर्ग संभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे—अटल विहार योजना (पुलगांव, सेलूद, मुरमुंदा), तालपुरी ब्लॉक-सी और पोल्ट्री फार्म में प्रस्तावित नवीन रिडेवलपमेंट योजना की जानकारी साझा की गई।

 

*जमीनी स्तर पर परखा निर्माण कार्य कार्यालयीन चर्चा के बाद*

वही प्रतिनिधिमंडल ने पुलगांव (अटल विहार) और तालपुरी ब्लॉक-सी का दौरा किया। टीम ने यहाँ भवनों के मानचित्र (Maps), स्ट्रक्चरल ड्रॉइंग और निर्माण में उपयोग की जा रही नई तकनीकों का बारीकी से अवलोकन किया। झारखंड की टीम ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के ‘आईटी सिस्टम’ और ‘सम्पत्ति प्रबंधन मॉडल’ की सराहना की और इसे अपने राज्य में लागू करने की संभावनाओं पर जोर दिया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button