*तहसील बेरला में अव्यवस्था का आलम, साफ सफाई के अभाव में वाटर कूलर में जम गई काई व काद*

*(लापरवाही के चलते तहसील कार्यालय में आये लोग गंदे गिलास से पानी पीने को मजबूर)*

बेरला:- तहसील कार्यालय बेरला के अंतर्गत लोग अपनी समस्याओं को लेकर दशकों सुबह से शाम तक आना जाना लगा रहता है। वही तहसील बेरला में पानी की व्यवस्था नही किया गया था। जिसके चलते तहसील कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी पानी को तरसते हुए पानी पीने के लिए काम को छोड़ कर कार्यालय के बाहर जा रहे थे। इसके साथ ही आम नागरिक भी पानी को तरसते नजर आए। जिन्हें देखते हुए बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन पर बेरला नगर पंचायत पार्षद मानक सिंह चतुर्वेदी के द्वारा वाटर कूलर पानी पीने के लिए पार्षद निधि से प्रदत्त किया गया। लेकिन आलम यह है कि वाटर कूलर की साफ सफाई के अभाव में काई व काद जम गए है। साथ ही गिलास की साफ सफाई नही हो रही है। वाटर कूलर पानी में काई का जमावड़ा होने से कई लोग पानी पीने को कतरा रहे है तो कई प्यासे पीने को मजबूर है। पेयजल व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाए गए है, लेकिन इन वाटर कूलराें के पास गंदगी है। वाटर कूलर मशीन पर काई जमी है। जिनके कारण से लोग बीमार होने की बड़े संभावना है। जहां पर गंदगी फैल रही है। इनकी नियमित सफाई नहीं हाे रही है। मानो महीनों से वाटर कूलर की सफाई नही होने से यह स्थिति हो गयी है। जिम्मेदार अधिकारी के लापरवाही के चलते लोगो को बीमारियों का सामना करना पड़ेगा।




