*भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर ने फिर एक बार घायल युवक की बचाई जान, मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण की पेश*

बेरला:- नगर पंचायत कुसमी अंतर्गत हनुमान वाटिका के पास सड़क किनारे बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। आपको बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर अपने दोस्तों के साथ उसी रास्ते से गुजर रहे थे। तभी युवक को सड़क किनारे घायल स्थिति में पड़े हुए देखा गया। उन्होंने बिना देरी किये घायल युवक को अपने साथियों के निजी कार में बैठाकर नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में पहुंचाया गया। स्थिति को देखकर डॉक्टर तत्काल इलाज शुरू की जिससे उसकी जान बच गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री व उनके सांथी घायल युवक की जान बचाकर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। उनकी यह संवेदनशीलता और दरियादिली ने न केवल एक घायल की जान बचाई, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
*अपने जन्मदिन के दिन एक बार और तीन घायलों की जान बचाई*
बेरला से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूर सोरला रामपुर भांड के मध्य में तीन बाइक सवार रामपुर भांड से होते हुए सोरला की ओर आ रहे थे तभी बीच रास्ते में सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें अपने मोटरसाइकिल गाड़ी में बैठा कर बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। तत्काल इलाज शुरू करने के बाद उनकी स्वास्थ्य में सुधार आई और उन तीनों की जान बच गई। भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पोषण निर्मलकर ने बताया कि लोगों की मदद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे स्थिति में मेरे लिए मानव जीवन सबके लिए बहुत मूल्यवान है। कोई भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति हो मैं पीछे नहीं हटूंगा। साथ ही हर व्यक्ति का पहला कर्तव्य यही होना चाहिए कि पीड़ित की मदद के लिए आगे आए। हम सभी को समाज में मानवीय संवेदनाओं को सर्वोपरी रखते हुए जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। यह कार्य समाज में एक महत्वपूर्ण सन्देश देता है कि विपत्ति के समय एक-दूसरे की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है।
*यातायात नियमों का पालन करें*
यातायात नियमों पर शासन-प्रशासन द्वारा कई योजनाओं पर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। जिसमें बाइक पर चलने से हेल्मेट पहनना, दो से अधिक सवार न करें, कार में सीटबेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही तेज रफ्तार गाड़ी न भगाए। सड़क सुरक्षा व यातायात के सभी नियमों का पालन करें। छोटी सी गलती पर परिवार की मुसीबत न बने।




