विविध

*सोसाइटी चोंगीखपरी व अछोली में बने खाद्य गोदाम बने साल भर में दीवालों में बड़े बड़े आये दरारें, भारी अनियमितता पर किसानों में आक्रोश*

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत आने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोंगीखपरी व अछोली में बने खाद्य गोदाम को बने साल भर हुए है कि दर्जनों जगहों पर दीवालों में बड़े-बड़े दरारें पड़ने से धशने का भय मंडरा रहे है। ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण पर सवाल खड़ा हो रहे है। सम्बंधित किसान कार्य एजेंसी ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर भारी आक्रोश में नजर आ रहे है। घटिया निर्माण के चलते दीवालों में कई जगह बड़े बड़े दरारे पड़ गए है। संबंधित इंजीनियर व एसडीओ के जांच के अभाव के कारण ठेकेदार की मनमानी व लापरवाही सामने आ रहे है। बगैर इंजीनियर व ठेकेदार के गैरहाजरी में मजदूरों के भरोसे कार्य करने से घटिया निर्माण किया गया। आपको बता दें कि सोसाइटी चोंगीखपरी व अछोली के खाद्य गोदाम के दीवाल के नीचे सीरे से लेकर ऊपर के सीरे तक दरारे ऐसे पड़े है कि आप दोनों तरफ आर-पार पारदर्शिता के भांति दोनों तरफ देख सकते है। समिति अंतर्गत किसानों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा शासन-प्रशासन को खुलेआम चुना लगा कर पलीता लगाने का काम किया गया। वही विभागीय अधिकारियों द्वारा मौक़ायना जांच व निरीक्षण की कमी के चलते ठेकेदार की मनमानी बेधड़क गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया गया। जो जांच का विषय बन गया है। कुछ ही महीनों में निर्माण हुए है। आज की स्थिति में खाद्य गोदाम को देखा जाए तो बहुत अंदर घुसने से भय लगता है। आने वाले भविष्य में कभी दुर्घटना घट सकती है। संबंधित विभागीय इससे अनजान और बेखबर हो गए। इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि अभी से घटिया निर्माण की आईना सामने आ रहे है वह कितने वर्ष के बाद नीव गिर सकते है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासकीय लागत लाखों रुपये होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण किया जाना समिति के अधिकारी व किसानों को खतरे में डाल रहे है। मोटी रकम बचने के चक्कर में घटिया निर्माण, गुणवत्ताहीन मटेरियल व लीपापोती का काम किये जाने के चलते दर्जनों स्थानों पर दरार आ गए है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ठेकेदार लेबर के भरोसे बिना लेआउंट व मानक माप दंडों को दरकिनार कर घटिया नीव रख कर कार्य करने से गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया गया। किसान भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहे है। वही ठेकेदार अपनी कार्य की राशि लेकर आराम फरमा रहे है। किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड व भ्रष्टाचार करके अपनी कार्य शैली पर अनजान है। बता दें कि सेवा सहकारी समिति मर्यादित चोंगीखपरी के खाद्य गोदाम की अभी भी कार्य अधूरा बताया गया। वही ठेकेदार का कहना है कि कार्य पूर्ण हो गए। खाद्य गोदाम के ऊपर देखा गया तो पानी के टंकी नहीं लगी थी जो गोदाम अंदर नीचे में पड़े है। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहे है। साथ ही जांच के मांग कर रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button