*मुड़पार में सालों से कीचड़ से परेशान ग्रामीण, मूलभूत सुविधाओं से वंचित*


बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के एक छोटे से ग्राम पंचायत मुड़पार की बात की जाए तो यहां के कई ऐसे गली है जहां पर साल भर पूरे बारह महीने कीचड़ से ग्रामीण परेशान रहते है। जिनकी व्यवस्था व मूलभूत सुविधा के लिए शासन प्रशासन द्वारा विकास के लिए राशि आने कब बाद भी सही उपयोग नहीं होने की उदासीनता सामने आ रहे है। आपको बता दें कि ग्राम मुड़पार के गली में लगातार पानी बहने बल्व जाम होने से कीचड़युक्त हो गए है। बहुत दिनों से पानी की जमाव के कारण बदबू आने लगे है। साथ ही मच्छर पनपने लगे है जिसके काटने से गंभीर बीमारी फैलने का भय लगा रहता है। ग्राम पंचायत मुड़पार के लोग वर्षों से समस्याओं से जूझ रहे है। इन्हें सुलभ जीवनयापन के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्हें मताधिकार तो मिला है लेकिन इसका फायदा चुनाव लड़ने वालों तक सीमित है। चुनाव जीतने के बाद सरपंच से लेकर विधायक-सांसदों को इस गांव की बेहतरी के लिए समय नहीं मिला। ये हालात यकायक नहीं बने, बल्कि आजादी के बाद से ही उपेक्षा का दंश इस गांव के लोग भोगते आ रहे है। जनप्रतिनिधि इस ओर झांकने तक नहीं आते।




