विविध

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूर्व माध्यमिक शाला कुसमी में योगाशन कराकर काढा की वितरण*

 

बेरला:- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुसमी में योग आसन कराकर काढा वितरण किया गया। शासकीय पूर्व शाला प्रांगण पर जिला आयुष विभाग एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुसमी आयुर्वेद अधिकारी डॉ हिमानी वर्मा के तत्वधान में योग प्रशिक्षक मनीष साहू द्वारा योग प्राणायाम गायत्री मंत्र के साथ शुरुआत कर समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकों को योग प्राणायाम का अभ्यास कराकर योग प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। जिसमें ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, हस्तताशन, कटी चक्रासन, हास्यशन जैसे आसान अभ्यासों को कराया गया। जिसमें समस्त शिक्षको एवं विद्यार्थीयो के द्वारा एक साथ अभ्यास कर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में अपना भागीदारी सुनिश्चित किया गया। जिसमें स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक सहित सीएल साहू सहित पूरे स्टॉप मौजूद रहे। अंतिम में छत्तीसगढ़ महतारी के जय घोष के साथ शांति पाठ व योग का समापन किया गया। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के पर्व पर

आयुष क्वाथ काढा वितरण कर किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button