*बेमेतरा जिले के शिक्षक ओमनारायण साहू को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026-27 के अंतर्गत मिला सम्मान*

बेमेतरा:- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के सम्मान हेतु मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026-27 के अंतर्गत बेमेतरा जिले के बेरला वि.खं. के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के शिक्षक ओमनारायण साहू का सम्मान खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग (छत्तीसगढ़) में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक पी एस राव, डीईओ दुर्ग जगजीत धीर, डीईओ बेमेतरा अभय जायसवाल उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में चयनित तीन शिक्षकों को ‘ज्ञानदीप पुरस्कार’ एवं 12 शिक्षक को ‘शिक्षा दूत पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए ओमनारायण साहू ,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी के शिक्षक को ₹7,000 की सम्मान राशि, मोमेन्टो, शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई। इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना तथा उनके योगदान को पहचान देना है।
यह सम्मान शिक्षकों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। ऐसे सम्मान से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए और अधिक प्रेरित होंगे।
विशेष उल्लेख: ज्ञानदीप पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक ओमनारायण साहू का चयन विद्यालय एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गौरव का विषय है। ग्राम पंचायत सण्डी के सरपंच सेवाराम साहू एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरिता साहू ने शिक्षक की उपलब्धि पर शुभकामना व बधाई दिए। संकुल प्राचार्य सुरेश कुमार साहू, संकुल समन्वयक राकेन्द्र साहू, राजा सिंह वर्मा, संस्था प्रमुख नोक राम साहू, वीरेंद्र कुमार सिन्हा प्राथमिक प्रधान पाठक एवं संस्था के शिक्षक मनीषा देवांगन, लोकेश कुमार साहू, नीलेश वर्मा, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू, सुरज खांडे ने शिक्षक के इस उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त किये।



