*नवीन शासकीय महाविद्यालय, भिंभौरी में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन*

बेरला:- जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर 2026 को नवीन शासकीय महाविद्यालय भिंभौरी में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करना तथा उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान के महत्व से परिचित कराना था।
महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी जीएस भारद्वाज ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म-6 वितरित किए गए। शिविर में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन फॉर्म भरें। विद्यार्थियों ने आवेदन के साथ दसवीं की अंकसूची, माता-पिता के मतदाता पहचान पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रतियां प्रस्तुत की।

मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से शिविर के अंतर्गत निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्त्व, मताधिकार के प्रति जागरूकता तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
शिविर में बूथ क्रमांक 268 की बीएलओ यशोदा वर्मा, बूथ क्रमांक 269 की बीएलओ गजरा यादव, बूथ क्रमांक 270 के बीएलओ हंस वर्मा तथा बूथ क्रमांक 271 की बीएलओ उमा सोनी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म भरने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।




