विविध

*शहीद की बेटी को पढ़ाने का स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प*

बेमेतरा:- नगर के वीर सपूत शहीद वासुदेव साहू को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनकी सुपुत्री अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके इस विचार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवकर के स्वयंसेवकों ने शहीद की सुपुत्री स्वाति साहू को बेमेतरा के निजी विद्यालय में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाने का संकल्प लिया है। शहीद और उनका परिवार देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देता है जिनके कारण देश सुरक्षित है और देशवासी सुखी और समृद्ध हैं ऐसे परिवार के लिए कृतज्ञ भाव से अपना यथायोग्य समर्पण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होता है। प्रत्येक सैनिक के परिवार के साथ यदि पूरा समाज हो तो सैनिक देश की सीमा और युद्ध में जाते समय अपने परिवार की चिंता किए बिना देश की रक्षा के लिए अपने दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। नगर के स्वयंसेवक रोमेन्द्र सिंह विद्या दान अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष नगर सहित आसपास के गांवों के कक्षा पांचवी के छात्रों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी नि:शुल्क कराते हैं।अब तक उनके 45 छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन हो चुका है उनमें से कुछ नवोदय विद्यालय की पढ़ाई पूरी कर आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। रोमेन्द्र सिंह ने बताया कि वे छात्रों को पढ़ा लिखा कर योग्य बनाना चाहते हैं,और विभिन्न क्षेत्रों में उनके माध्यम से समाज सेवा करना चाहते हैं जिससे अच्छे समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके। देशप्रेम और शहीद परिवार के प्रति कृतज्ञता के भाव से किये जा रहे इस प्रयास का भविष्य में व्यापक परिणाम समाज में देखने को मिलेगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button