विविध

*सहसपुर में राजीव युवा मितान क्लब का जोन स्तरीय दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ समापन*

देवकर- देवकर स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सहसपुर में राजीव युवा मितान क्लब की ओर से दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन पूर्व छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलो की प्रस्तुति हुई। इन खेल विधाओं में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, रस्साकसी, बाटी, फुगड़ी, कबड्डी, खो-खो, संकली, ,100 मी दौड़ और बिल्लस शामिल थे।

पहला जीरो 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग तक महिला और पुरूष दोनों वर्ग शामिल हुए। खेलों में विजय खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामता प्रसाद गायकवाड उपेंद्र हंसा बिहारी साहू विनोद कुंजाम विधायक प्रतिनिधि रामसिंग यादव संतोष तिवारी राधेश्याम ढीमर मुरली सिन्हा जितेंद्र श्रीवास बृजलाल निषाद सभी राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष सभी ग्राम पंचायत के सचिव के साथ-साथ ग्राम वासी उपस्थित थे

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button