*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरकोरी में प्रार्थना के दौरान अचानक 11 छात्रा हुए बेहोश, स्कूल सहित गांव में अफरा तफरी मचा*

बेमेतरा:- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तरकोरी में अचानक पूर्व माध्यमिक शाला के 11 बच्चे प्रार्थना के दौरान बेहोश होकर गिरने लगे। जिनका प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला संजीवनी 108 एम्बुलेंस गाड़ी के माध्यम से लाया गया। जहां पर छात्राओं के उपचार के दौरान ऐसा कोई बीमारी नहीं पाया गया। बता दें कि दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा क्षेत्र में आने वाले ग्राम तरकोरी जो कि विधानसभा बेमेतरा में आता है जहां पर पिछले 3-4 दिनों से अलग-अलग दिन पर तीन चार छात्राओं ऐसे ही प्रार्थना के दौरान बेहोश हो रहे है। जिनके कारण शाला परिसर में भय का माहौल हो गए है। वही पालक भी बच्चे को स्कूल भेजने के लिए घबराए हुए है। साथ ही आज गुरुवार को स्कूल में पेपर का प्रथम दिन था। इस तरह की घटना के चलते स्कूल में कोई बच्चे पेपर नहीं दिला पाए। इसके अलावा ग्रामीण इस समस्या से भय के साथ आक्रोशित नजर आ रहे है। आपको बता दें कि पिछले दिनों पहले ही विधानसभा बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने ग्राम तरकोरी में विकास कार्य के नाम पर लाखों रुपये का लोकार्पण किया गया। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तरकोरी के लिए आहता व अतिरिक्त कक्ष के लिए लोकार्पण कार्य में सम्मिलित हुए थे।
●●●●●
इस संबंध में बीएमओ बेरला जितेंद्र कुंजाम ने बताया कि मिडिक्लि ऐसा कुछ समझ नहीं आ रहे न ही बुखार है और न ही खून की कमी है सब कुछ ठीक है। एक दूसरे को बेहोश देख देख भय का कारण का अंदेशा लगाया जा सकता है।
●●●●●●
मिडिल स्कूल तरकोरी के प्रधानपाठक कृष्णा दस चतुर्वेदी ने बताया कि स्कूल में कुछ दिनों से लगातार 3-4 बच्चे प्रार्थना के दौरान बेहोश हो कर गिर रहे है और गुरुवार की अचानक प्रार्थना के दौरान एक के बाद एक 11 छात्रा बेहोश हुए जिन्हें बेरला चिकित्सालय लाया गया। किस कारण से हुआ ये अभी तक कोई पता नहीं चल रहा।
ग्राम पंचायत तरकोरी सरपंच महेश कुमार जोशी व सचिव कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि इस बारे में जैसे ही जानकारी हुआ उसके बाद बेरला सामुदायिक चिकित्सालय पहुंच कर बच्चों हाल चाल पूछा तो उन्होंने बताया कि अचानक हम सभी बेहोश हो कर गिरने लगे।




