*बेमेतरा के हर बूंद पानी के खातिर समर्पित जनता की सेवा ही संकल्प हे हमर विधायक दीपेश साहू**

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले में दिन-ब-दिन गहराते जल संकट ने सभी को चिंतित कर दिया है। इसी को लेकर आज माननीय विधायक बेमेतरा दीपेश साहू जी माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी (वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग) से भेंट कर मोंगरा बैराज के गेट शीघ्र खोलने का अनुरोध किए।
माननीय विधायक जी की यह पहल बेमेतरा की जनता के लिए अत्यंत सराहनीय है। जल संकट एक गंभीर समस्या है, और माननीय विधायक श्री दीपेश साहू जी द्वारा इसे प्राथमिकता देना यह दर्शाता है कि वे जनता की मूलभूत आवश्यकताओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
मोंगरा बैराज के गेट खोलने का अनुरोध सही दिशा में एक कदम है, जिससे बेमेतरा के गांवों, खेतों और घरों तक जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने के लिए यह प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।
जनता की सेवा के प्रति यह समर्पण और संवेदनशीलता निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास और जल संकट के समाधान में मददगार साबित होगी। उम्मीद है कि यह प्रयास जल्द ही सकारात्मक परिणाम दे सकें।




