विविध

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हरी शाला विकास समिति अध्यक्ष पद पर भागवत वर्मा सर्वसम्मति से मनोनीत*

 

राजनांदगांव:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिल्हरी की शाला विकास समिति के अध्यक्ष पद पर भागवत वर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में भागवत वर्मा की रुचि और समाजसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए जनभागीदारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा।

*विद्यालय को जिले का अग्रणी बनाएंगे*
पदभार ग्रहण करने के पश्चात नव नियुक्त अध्यक्ष भागवत वर्मा ने कहा विद्यालय के सर्वांगीण विकास, छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शाला विकास समिति पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सहयोग से हम विद्यालय को जिले के अग्रणी विद्यालयों में शामिल करने का प्रयास करेंगे। विद्यालय के प्राचार्य ने वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में भौतिक सुविधाओं के विस्तार, शैक्षणिक गतिविधियों और छात्र कल्याण के कार्यों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने नव मनोनीत अध्यक्ष भागवत वर्मा को शुभकामनाएं दीं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button