*जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में सलधा संकुल की छात्रा करुणा हुई सम्मानित*

बेरला:- जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में विकासखंड बेरला के सलधा संकुल की होनहार छात्रा करुणा साहू को सम्मानित किया गया। करुणा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया एम की छात्रा है। उसने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन प्राप्त कर 106 अंक हासिल किए हैं। उसकी इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा उसे शाला प्रवेश उत्सव के मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि करुणा की सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व और खुशी का विषय है। उसकी मेहनत से हमारे स्कूल और ब्लॉक का नाम रोशन हुआ है। इस सफलता में प्रधान पाठिका शैल देवांगन, शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, शिक्षिका ममता बघेल और शिक्षक अरविंद कश्यप का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों के सतत प्रोत्साहन, कुशल मार्गदर्शन और अथक सहयोग से ही करुणा ने यह मुकाम हासिल किया है।
उल्लेखनीय है कि करुणा ने कक्षा आठवीं की परीक्षा में भी इस वर्ष पूरे ब्लॉक में चौथा स्थान प्राप्त किया था। लगातार दो बड़ी उपलब्धियों से पूरे शाला परिवार गौरवान्वित है। सम्मान मिलने के बाद करुणा ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।



