*चालू खरीफ मौसम में खेती-किसानी के लिए जिले में 83650 किसानों को 343 करोड़ से अधिक रूपए का दिया ऋण*

*(अधिकारियों ने किसानों से खाद-बीज उठाव की अपील की)*
बेमेतरा:- बेमेतरा जिले में सहकारी केन्द्रीय बैंक की ओर से खरीफ फसल 2023-24 के लिए अब तक 83650 किसानों को खेती-किसानी के लिए 343 करोड़ 9 लाख 67 हजार रूपए का अल्पकालीन ऋण दिया गया है। इसमें 285 करोड़ 98 लाख 2 हजार रूपए नकद और शेष 57 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपये वस्तु के रूप में दिया गया है। चालू वर्ष में किसानों को 460 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य है। नोडल अधिकारी डी.डी. डेहरे ने बताया कि पिछले वर्ष 2022-23 में इसी सीजन में 81853 किसानों को 331 करोड़ 69 लाख 13 हजार रूपए का खेती-किसानी के लिए ऋण दिया गया था। इसमें से 257 करोड़ 34 लाख 87 हजार रूपए नगद और 56 करोड़ 34 लाख26 हज़ार रूपए वस्तु के रूप में दिया गया था। चालू वर्ष में नये किसानों को भी ऋण दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि रासायनिक और वर्मी कम्पोस्ट का पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रासायनिक खाद का भंडारण 45518 टन और 19219 किविंटल बीज का भंडारण है। जिसमें से किसानों ने अब तक 17430 क्विंटल बीज, 36744 टन रासायनिक खाद और का उठाव किया है। रासायनिक खाद उठाव पिछले वर्ष 2022 के मुक़ाबले अधिक है।अधिकारियों ने किसानों से जल्द से जल्द खाद-बीज उठाव की अपील की है। पिछले वर्ष इसी तारीख़ तक 31145 टन रासायनिक खाद का उठाव किसानों ने किया था।




