विविध

*शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला के जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त हुए बृजेश शर्मा, क्षेत्रवासियों ने दी बधाइयाँ*

 

​बेरला:- शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में बृजेश शर्मा को जनभागीदारी समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बृजेश शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व स्थाई कार्यकर्ता रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित स्वयंसेवक हैं। एक समाजसेवक के रूप में वे बेरला महाविद्यालय एवं क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से सीधे जुड़े रहे हैं तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
​उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं और गणमान्य नागरिकों में हर्ष की लहर है। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल, भाजपा किसान नेता व जिला पंचायत प्रतिनिधि योगेश तिवारी, भाजपा बेमेतरा प्रवक्ता रोहित माहेश्वरी, बेरला भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, बलराम पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरे, सभापति शिवझड़ी सिन्हा, बलराम शिवारे, पार्षद उमा नेताम, आशीष सोनी, भाजयुमो जिला प्रमुख पोषण निर्मलकर, विधायक प्रतिनिधि अमृत माहेश्वरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष युगल पाटिल, नितेश सोनी, तेजेश्वर सिन्हा, मनीष साहू, अंकुश साहू, अविनाश राजपूत सहित पक्ष व विपक्ष के अनेक नेताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
​नवनियुक्त अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा महाविद्यालय के विकास और छात्रों के हित में निरंतर कार्य कर इस दायित्व पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button