*■थानखम्हरिया में जल्द खुलेगा नया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मंत्री रविन्द्र चौबे के आशीर्वाद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तितली गौरव बिंदल के प्रयास से नगरवासियों को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधा में राहत■*

रिपोर्टर:-मुदस्सर मोहम्मद✍🏻
*Durg/बेमेतरा/थान खम्हरिया:-* स्थानीय नगर पंचायत थान खम्हरिया के रहवासियों को अब स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। पूर्व में नगर के मध्य में स्थित 100 वर्षो से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नगर से 2 किलोमीटर बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था जिससे साधन के अभाव में बहुत से मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने से वंचित हो जाते थे पूर्व में संचालित स्वास्थ्य केंद्र बस स्टैंड के बिल्कुल नजदीक होने की वजह से आसानी से समीपस्थ ग्रामीण भी इलाज करा पाते थे नगरवासियों एवं ग्रामीणजनों की परेशानियों को अनदेखा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नगर से बाहर जाने पर नागरिकों में काफी रोष था कोरोना काल मे भी टीकाकरण एवं जांच के लिए 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के आशीर्वाद एवम नगर पंचायत अध्य्क्ष तितली गौरव बिंदल के सतत प्रयास से अब जल्द ही नगर में 2 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित होंगे इन दोनों सेंटरों के लिए स्थल चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है और ले आउट होकर कार्य प्रारंभ भी हो चुका है,पहला सेंटर पुराना अस्पताल के पास एवं दूसरा सेंटर वार्ड नम्बर 09 में खुलेगा इन सेंटरों में प्रारम्भिक स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी सुविधाएं होगी साथ ही प्रसूति सम्बन्धी सुविधाएं भी मिलेगी नगरवासियों की यह मांग निरन्तर बनी हुई थी सेंटर खुलने से नगरवासियों के साथ साथ ग्रामीणजनों को भी लाभ मिलेगा।




