विविध

*■थान खम्हरिया में जर्जर हो चुके मारवाड़ी मुक्तिधाम में टिनशेड हुआ जीर्णोद्धार, मुक्तिधाम परिसर में पंचायत प्रशासन द्वारा हरेली पर्व पर वृक्षारोपण की योजना■*

रिपोर्टर-मुदस्सर मोहम्मद✍🏻

*दुर्ग/बेमेतरा/थानखम्हरिया:-* नगर के मारवाड़ी मुक्तिधाम में वर्षो बाद जर्जर टिन शेड की ओर किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान गया मुक्तिधाम में 02 शवदाह शेड है जिनके नीचे विभिन्न समाज द्वारा अंतिम संस्कार किया जाता है वर्षो पहले लगे टिन शेड पूरी तरह जर्जर हो चुके थे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती थी,बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार में दिक्कतें होती थी नगर पंचायत अध्य्क्ष श्रीमती तितली गौरव बिंदल ने इस ओर ध्यान देते हुए शेड के जीर्णोद्धार के कार्य को प्रमुखता दी और नए टिन शेड लगवाए अध्य्क्ष तितली गौरव बिंदल ने कहा कि मुक्तिधाम को पूर्ण संरक्षण की आवश्यकता है जिससे यहाँ साफ सफाई, बड़ी संख्या में वृक्षारोपण, पानी की व्यवस्था, अंतिम संस्कार में आये लोगो के लिए अच्छी बैठक व्यवस्था इन सभी व्यवस्थाओं को प्रमुखता से सुदृण करने का प्रयास करेंगे साथ ही कहा कि आने वाले 17 जूलाई हरेली त्यौहार में वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत उक्त मुक्तिधाम से की जाएगी।इस सराहनीय कार्य के लिए विभिन्न समाज के लोगो ने साधुवाद व धन्यवाद प्रदान दिया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button