विविध

*ग्लोबल एग्री वेंचर प्लांट के प्रदूषण से भड़के ग्रामीण, विस्थापन का मिला आश्वासन*

 

 

बेमेतरा/बेरला:- बेमेतरा जिले के उप तहसील भिंभौरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेरलाकला में संचालित ग्लोबल एग्री वेंचर प्लांट से हो रहे प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्लांट की मनमानी के कारण क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य और पेयजल पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिससे स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान है।

 

*छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के हस्तक्षेप से बनी बात*

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की पहल पर प्लांट प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने प्रदूषण की समस्या को प्रमुखता से रखा, जिसके बाद प्लांट प्रबंधन ने जल्द ही प्लांट को दूसरे स्थान पर विस्थापित करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है तथा दूसरे कंपनी का संचालन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी वाले कुरकुरे बनाने की बात किया गया है।

 

*वादा खिलाफी पर उग्र आंदोलन की चेतावनी*

 

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला युवा अध्यक्ष पुरेन्द्र साहू ने सख्त लहजे में कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पेयजल के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रबंधन ने तय समय सीमा के भीतर अपना वादा पूरा नहीं किया, तो संगठन के नेतृत्व में पूरा क्षेत्र सड़क पर उतरेगा और एक बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

*बैठक में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण*

 

इस बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसमें सुषमा परगनिहा महिला जिला अध्यक्ष, गजेन्द्र निषाद जिला उपाध्यक्ष, धनंजय निषाद ब्लाक अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पंच अरुण साहू, भूषण प्रताप, ललित निषाद, निरंजन साहू, रूपनारायण साहू, लोकु निषाद और पोकु निषाद सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button