विविध

*बोतका के छात्र यशवंत का एलांस पब्लिक स्कूल बेमेतरा में चयन, स्कूल और गांव में हर्ष*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला बोतका के छात्र यशवंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री उत्कर्ष उड़ान योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यशवंत का चयन बेमेतरा के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालय एलांस पब्लिक स्कूल के लिए हुआ है।

 

विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला बोतका के होनहार छात्र यशवंत पिता हेमलाल ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की है। उनके चयन पर पूरे शाला परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

इस सफलता से न केवल स्कूल में बल्कि छात्र के परिजनों और पूरे ग्राम बोतका में खुशी का माहौल है। परिजनों, शाला परिवार और ग्रामीणों ने यशवंत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button