*■नगर में तहसीलदार एवं सीएमओ द्वारा निकाला गया मतदाता जागरूकता अभियान ■*


*देवकर:-* आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर नगर देवकर में तहसीलदार विनोद बंजारे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी- आरसी. तिवारी की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गयी। जिसमें देवकर तहसील व नगर पंचायत के कर्मचारियों, कोटवारों, स्वच्छताकर्मियों एवं अन्य सजग लोगों द्वारा चुनाव निर्वाचन के सम्बंध में जागरूकता फैलाते हुए रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे देवकर नगर के सभी चौक-चौराहों एवं गलियों सहित समस्त वार्डो में आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के आम चुनाव 2023 को लेकर बाजे-गाजे के साथ नारेबाजी की तख्तियां लेकर विभिन्न माध्यमों के सहारे नगरवासियों को चुनावी पर्व में निष्पक्ष मतदान, शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदाताओं के अधिकार के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गयी। इस दौरान देवकर तहसीलदार- विनोद बंजारे, सीएमओ- रामचरण तिवारी, अभियंता-विश्वनाथ ठाकुर, राजस्व निरीक्षक-आरपी कुरेटी, देवकर पटवारी- नेहराम खुंटे, कुरलू पटवारी-विष्णु वर्मा, पटवारी-मेघराज वर्मा, नगर निरीक्षक- आबिद कुरैशी, सत्यकान्त, नगर कोटवार-कल्याण सिंह, कोटवार- जगतारण, कोटवार-गंगादास, कोटवार- टिकमदास गजाधर यादव, उमेंद्र ठाकुर, तुलसी कुंजाम, मनोहर, आजम बेग, मनोज चौबे, इत्यादि उपस्थित रहे।





