*स्कूल मार्ग पर रोज लग रहा जाम, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से सख्त कार्यवाही की मांग*

बेमेतरा/बेरला:- जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत भटगांव की सरपंच रंगीता साहू सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर बेमेतरा को आवेदन सौंपकर गांव की सीमा क्षेत्र में संचालित सरदा में नवीन शराब दुकान के आसपास खुलेआम शराब सेवन और असामाजिक गतिविधियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्कूल मार्ग पर रोजाना भीड़ और गाली-गलौच के कारण महिलाओं और छात्र-छात्राओं का निकलना मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत भटगांव की सरपंच रंगीता साहू सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर बेमेतरा को आवेदन सौंपकर शराब दुकान के आसपास खुले में शराब पीने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
*स्कूल, पंचायत भवन के पास बैठकर पी रहे शराब*
ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खुले में शराब का सेवन करते है। कई लोग स्कूल के पास, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीते है। नशे के बाद गंदी-गंदी गाली-गलौच करते है।शराब पीने के बाद पाऊच, डिस्पोजल और कांच की बोतलें स्कूल, पंचायत भवन, बस्ती और मुख्य सड़क के आसपास फेंक दी जाती है। इससे गंदगी के साथ-साथ दुर्गंध भी फैल रही है।
*छात्राओं और महिलाओं का आवागमन प्रभावित*
यह स्थान विद्यार्थियों के स्कूल आने-जाने का मुख्य मार्ग है। साथ ही महिलाओं, किसानों और ग्रामीणों के आवागमन का सार्वजनिक रास्ता तथा खेल मैदान से लगा हुआ क्षेत्र भी है। सरपंच रंगीता साहू ने कहा घर के पास ही शराब दुकान होने के कारण महिलाएं दैनिक आवश्यकताओं के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रही है। छात्र-छात्राएं डर के माहौल में स्कूल आ-जा रहे है। खुले में शराबखोरी से सामाजिक वातावरण लगातार खराब हो रहा है।
*कलेक्टर से की मांग*
ग्राम पंचायत ने कलेक्टर से मांग की है कि शराब दुकान के आसपास खुले में शराब पीने पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो महिलाएं अपने रोजमर्रा के कार्य और छात्र-छात्राएं स्कूल सुरक्षित रूप से नहीं जा पाएंगे। प्रशासन से उम्मीद है कि ग्रामीणों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे।




