*दस सूत्रीय मांगो को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया एक दिवसीय हड़ताल, मांग पूरी नहीं हुई तो दिसंबर में होगा अनिश्चित कालीन हड़ताल*

साजा:- ब्लॉक मुख्यालय साजा में दिनाँक 04 अक्टूबर 2023 को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के आव्हान में ग्रामीण डाक सेवको द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने से पहले एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया गया। जिसमें साजा उप डाकघर के सभी डाक सेवक शामिल हुए। यह हड़ताल राष्ट्रीय स्तर पे सभी डाकघर कार्यालयों में किया गया।
डाक सेवक संघ के द्वारा यह हड़ताल अपनी 10 सूत्रीय मांगों के लिए किया गया। जिसमें 8 घंटे ड्यूटी, चिकित्सा सुविधा (5 लाख का सामुहिक बीमा), सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा जैसी मांगे रखी गयी है साथ ही सभी प्रकार के इंसेंटिव(आईपीपीबी) आधार पर किए जाने वाले कार्यों को बंद कर डाक सेवकों के कार्य में शामिल करने की मांग रखी गई है l
वर्तमान मे सरकार द्वारा 4 से 5 घंटे की ड्यूटी गणना कर केवल 10000 व 12000 का न्युनतम वेतनमान में वेतन दिया जाता है तथा ग्रामीण डाक सेवकों को अंग्रेजो के समय से चले आ रहे नियमों के आधार पर ही आज तक नियम 3A(rule 3a) नहीं हटाया जा रहा है l
देश को आजाद हुए भले 75 वर्ष हो गए हों लेकिन आज भी हम ग्रामीण डाक सेवक गुलामी और नियमों के अधीन दबाव पूर्ण जिंदगी जी रहे हैं l प्रति माह खाते खोलने, बीमा करने एवं नए योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु दवाब बनाया जाता है। इतना काम व दबाव के बावजूद सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का विभागीय लाभ नहीं दिया जाता। सरकारी काग़ज़ में भले डाक सेवक 4-5 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता देखा जाए तो वर्तमान में डाक वितरण के साथ-साथ विभाग अन्य दबाव पूर्ण कार्य के साथ 6-8 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। यदि संघ की मांगे सरकार पूरी नहीं करती तो 5 दिसंबर 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा l




