विविध

*एसडीएम व तहसील कार्यालय बेमेतरा एवं तहसील दाढ़ी में मनाया गया स्वच्छता पखवाड़ा*

 

’बेमेतरा:- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत आज 04 अक्टूबर 2023 को तहसील कार्यालय परिसर बेमेतरा एवं तहसील कार्यालय परिसर दाढ़ी का साफ-सफाई अभियान सुरूचि सिंह एस.डी.एम. बेमेतरा के नेतृत्व में किया गया। तहसील कार्यालय परिसर में स्थापित वर्षामापी यंत्र के आसपास उगे घास-फुस को भी साफ किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद बेमेतरा का सहयोग रहा। नगर पालिका परिषद बेमेतरा के स्वच्छता वाहन में कचरे को भरकर अन्यत्र डंप कराया गया। इस स्वच्छता अभियान में एसडीएम सुरूचि सिंह, परमानंद बंजारे तहसीलदार बेमेतरा सहित राजस्व विभाग की टीम उपस्थित होकर स्वच्छता कार्य में भागीदार बने।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button