विविध

*■राजनांदगांव रेंज के दूसरे आईजी दीपक कुमार झा ने लिया पदभार, नांदगांव एसपी-मोहित गर्ग सहित रेंज के अफसरों ने पुष्प गुच्छ से स्वागत कर दी सलामी■* 

 

रिपोर्टर:-✍🏻मुदस्सर मोहम्मद

*राजनांदगांव/एमएमसी/केसीजी:–* छ.ग. शासन गृह पुलिस विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर के आदेश विगत 04 फरवरी के मुताबिक राजनांदगांव रेंज के द्वितीय पुलिस महानिरीक्षक के रूप में दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) को नियुक्त किया गया है। श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) 2007 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर जिला बलौदाबाजार पदस्थ थे स्थानांतरण पर राजनांदगांव रेंज राजनांदगांव आकर अपना पदभार ग्रहण किया। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव एवं एसआईबी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, अति.पु.अ. राजनांदगांव (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, डी.एस.पी. यातायात हेमप्रकाश नायक एवं शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button