*एसडीओपी बेमेतरा ने किया थाना नांदघाट एवं चौकी मारो का निरीक्षण*

बेमेतरा/नांदघाट:- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की ने थाना नांदघाट एवं पुलिस चौकी मारो का प्रथम अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। एसडीओपी मनोज तिर्की द्वारा कीट परेड निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस जवानो को हमेशा खुश रहने का टिप्स दिये व उनकी समस्याओं को सुनते हुए यथोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। साथ ही थाना/चौकी की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, थाना/चौकी की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये। थाना/चौकी की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने तथा लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व थाना/चौकी में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने, समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, उप निरीक्षक जी.पी. चिण्डा, सउनि एस.एल. सोनवानी, सउनि यू. आर. टण्डिकर, सउनि राजेन्द्र कश्यप, एसडीओपी कार्यालय से प्रधान आरक्षक महेन्द्र शर्मा, आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।




