*●शराब दुकान में नगदी चोरी के मामले में देवकर पुलिस को मिली कामयाबी, सुरक्षा गार्ड ही निकला असल मास्टरमाइंड●*

*बेमेतरा:-* तीन नए कानून अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत दर्ज बेमेतरा ज़िले के प्रथम प्रकरण पर पहले आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गयी है। जिसमे पुलिस चौकी मुख्यालय देवकर में संचालित कम्पोजिट देशी-अंग्रेजी शराब दुकान में हुई बड़ी नगदी की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस व आबकारी प्रशासन की जांच टीम ने घटना की रिपोर्ट के महज 48 घण्टे के अन्दर ही असली आरोपी को पकड़कर चोरी की गई नगदी की भी बरामदगी कर ली है।
दरअसल ज्ञात हो कि विगत 30 जून की रात को नगर अंतर्गत संचालित कम्पोजिट मदिरालय के लॉकर में सुरक्षित रखे गए दिनभर के शराब बिक्री के पूरे पैसों को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिस पर पुलिस चौकी में आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर वीणा भण्डारी की एफआईआर के आधार पर एसपी रामकृष्ण साहू के दिशानिर्देश पर बेरला एसडीओपी- तेजराम पटेल के नेतृत्व में साजा टीआई- राजकुमार साहू व देवकर चौकी प्रभारी- द्वारिका प्रसाद देशलहरे सहित अन्य स्टॉफ को लेकर संयुक्त जांच बनाई गयी। जिन्होंने आबकारी टीम के साथ मिलकर, डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक एक्सपर्ट व साइबर टीम का सहारा लेते हुए घटनास्थल में विभिन्न दौरे कर हर पहलुओं की छानबीन की।शराब दुकान के सभी स्टॉफ से कड़ाई से पूछताछ कर संदिग्ध कर्मचारियों की मोबाईल नम्बरों को सीडीआर निकाला गया एवं घटनास्थल का नजरी नक्शा तैयार कर इलाके के लोकशन का टॉवर डम्प किया गया। साथ ही अन्य इलाकों के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। प्रार्थी व गवाहों के कथन उपरांत शराब भट्ठी में तैनात सन्देहास्पद सुरक्षा गार्ड अनिल लहरे(36 वर्ष) पिता पुनऊ राम लहरे, पता- बावामोहतरा थाना व जिला- बेमेतरा व हाल पता- शीतल छाया कॉलोनी, धनोरा चौकी पद्मनाभपुर, ज़िला दुर्ग को हिरासत में लिया गया। आरोपी के जुर्म स्वीकार के बाद चोरी किये 9,06,760 रुपये की रकम की पतासाजी कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ जब्ती कर ली गयी एवं आरोपी पर बीएनएस की धारा 331(4) व 305(ड) के तहत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में पुलिस अफसरों के साथ देवकर चौकी के एएसआई- बीपी पटेल, अजय लहरे, मानदास साहू, आरक्षक- विकास सिंह, दीपक सिंह, मनीष वर्मा, अमरदीप धृतलहरे, भूषण मारकण्डे, राजू धीवर, योगेश साहू, मोहित देवांगन, हुंकार दास, प्रमोद पाण्डेय, पुरषोत्तम पटेल एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान कार्यवाही में रहा।




