विविध

*कचरे के ढेर से राहगीर परेशान, कुम्ही में सफाई व्यवस्था ठप*

 

बेरला:- ​जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्ही में बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई है। गांव के मुख्य मार्ग और सड़कों के किनारे बेतरतीब ढंग से फेंका गया कचरा अब राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। दुर्गंध और उठती गंदगी के कारण इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

*​15वें वित्त और मूलभूत राशि पर उठे गंभीर सवाल*

​गांव में फैली इस अव्यवस्था के बाद पंचायतों को मिलने वाली मूलभूत राशि और 15वें वित्त आयोग के फंड के सदुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। शासन द्वारा स्वच्छता और विकास कार्यों के लिए हर साल लाखों रुपये का बजट जारी किया जाता है, लेकिन धरातल पर सफाई की स्थिति शून्य नजर आ रही है। ग्रामीण अब यह पूछ रहे हैं कि आखिर स्वच्छता के मद में आने वाला पैसा कहां खर्च हो रहा है।

*​पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठ रही उंगलियां*

​सड़कों पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों ने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। आरोप है कि बार-बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि इस समस्या से आंखें मूंदे बैठे है। पंचायत की इस उदासीनता के कारण ग्रामीणों में कथित तौर पर गहरा असंतोष पनप रहा है।

*​बीमारियों का खतरा, ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग*

​सड़क किनारे डंप पड़े कचरे से न केवल पर्यावरण दूषित हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का बड़ा खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए। उन्होंने 15वें वित्त और मूलभूत राशि के खर्चों की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही सड़क किनारे फैले कचरे की त्वरित सफाई कराने की गुहार लगाई है।

■इस संबंध में जनसेवक रविन्द्र भास्कर चौबे ने कहाँ कि कुम्ही पंचायत के सड़क किनारे सहित साफ सफाई को लेकर गंभीर समस्या पनप रहे है। वर्तमान में लगातार बारिश होने से बिखरे कचरे की ढेर से गंभीर बीमारी का खतरा बना हुआ है। वही बारिश के चलते शाम होते ही मच्छर पनप रहे है। जिससे डारिया व गंभीर बीमारी का खतरा ग्रामीणों के लिए भय का माहौल बनता जा रहा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button