विविध

*विधायक दीपेश साहू ने माँ दुर्गा की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ*

 

बेमेतरा:- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि पावन पर्व पर मित्र मंडल बेमेतरा द्वारा आयोजित राज गरबा उत्सव 2025 का आगाज धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने मां दुर्गेश्वरी माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक साहू ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के रास-गरबा उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और पारंपरिक संस्कृति को भी सुरक्षित करते है। मुझे विश्वास है कि इस वर्ष का आयोजन भी सफलतापूर्वक संपन्न होगा और पूरे 9 दिन तक श्रद्धालु माता रानी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। मैं मित्र मंडल बेमेतरा की पूरी टीम को इस आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। इस अवसर पर नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिंह तथा नगर पालिका बेमेतरा के समस्त पार्षद गण उपस्थित रहे और उन्होंने भी आयोजन की सराहना करते हुए। इसे नगर की सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाला बताया।गरबा उत्सव के प्रथम दिन बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन तिवारी, पार्षद विकाश तम्बोली, गौरव साहू, चांदनी दत्ता, डॉ नरेश साहू, गोपी देवांगन, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता नगर वासी आयोजक समिति के सदस्य के रूप में गौतम मोटवानी, बंटी चाचा, नीरज चांडक, राहुल सलूजा, आदित्य अग्रवाल, गिरीश गबेल जगजीत सिंह खनूजा, प्रांजल गौतम, हर्ष बजाज, आयुष चावला सहित मित्र मंडल की पूरी टीम, नगर पालिका के पार्षद, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी मौजूद रहे। राज गरबा उत्सव का आयोजन नवरात्र के पूरे 9 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button