*पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर तारालिम में माल्यार्पण कर धूमधाम से मनाया गया**

बेरला:- जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तारालिम में सरपंच व ग्रामीण सहित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण किया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयघोष जोर-शोर से किया गया। इस पश्चात ग्राम पंचायत तारालिम सरपंच सिम्पू परगनिहा ने पंडित दीनदयाल के जीवन के बारे में बताया। उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को राजस्थान के धनकिया में हुआ था। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन समर्पित किये गये। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पं. दीनदयाल ने अनेक आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। राष्ट्रधर्म व पांचजन्य अखबार निकाले। एकात्म मानववाद को आगे बढ़ाते हुए विकास की किरण समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कहीं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की अवधारणा थी कि आजादी के पश्चात भारतीय विकास का आधार भारतीय संस्कृति होनी चाहिए न कि पाश्चात्य संस्कृति या विचारधारा। साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्राम तारालिम की चौंक-चौराहे की साफ सफाई किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच सिम्पू परगनिहा, उपसरपंच दानी साहु, पंचगण लोमिन साहु, तुलसी धिवर, संतोषी धिवर, नरेंद्र साहु, बंधु वर्मा, घनश्याम यादव, रोशन परगनिहा, कलाबाई रात्रे, कुलदीप सेन, दाऊलाल भारती, प्रेमलता परगनिहा, सुशील, द्वारका, सोनशाय, धनेश्वर, प्रहलाद, नेतराम, विपत पुरन, बुधेश्वर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।




