विविध

*बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि, लो वोल्टेज, अघोषित विद्युत कटौती जैसी विद्युत से जुड़ी समस्याओं को लेकर भिंभौरी क्षेत्र के किसानों ने किया चक्का जाम*

 

 

बेरला/भिंभौरी:- बिजली बिल में हुई लगातार वृद्धि, लो वोल्टेज, कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर की कमी, मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित विद्युत कटौती आदि विद्युत विभाग से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर बेमेतरा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित क्षेत्र के ग्रामीण किसानों ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर पिरदा-भिंभौरी मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर घंटों तक चक्का जाम किया गया। इस दौरान विद्युत विभाग मुर्दाबाद, साय सरकार मुर्दाबाद, विद्युत विभाग शर्म करो, अपनी मनमानी बंद करो, अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है आदि कई नारों की गूँज जारी रही। जहां बेमेतरा विधानसभा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार कोई भी स्थिति में किसानों को उचित उत्पादन नही लेने दे रही ताकि वह धान खरीदी से बच सके। पहले डीएपी के लिए रुलाया, फिर यूरिया के लिए और अब जैसे-तैसे किसान अपनी मेहनत से फ़सल तैयार कर चुके हैं तो वर्तमान सरकार किसानों को बिजली के लिए रुला रही है। जबकि बिजली का उत्पादन हमारे राज्य में ही होता तो ऐसे में बिजली पर पहला अधिकार किसानों का बनता है। भूपेश सरकार के समय बिजली बिल हाफ योजना चल रही थी तो वहीं ट्रांसफार्मर भी जल्दी उपलब्ध हो जाते थे। साय सरकार को एक ट्रांसफार्मर लगाने में महीनों तक का समय लग जा रहा है। कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार रही है किसान हित को सदैव ध्यान में रखा। विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन जैसी कभी कोई स्थिति नही रही। धरना प्रदर्शन के दौरान बेमेतरा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष सुभम वर्मा, ग्राम पंचायत हसदा सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा, जनपद सदस्य निहाल परगनिहा, ग्राम पंचायत पिरदा सरपंच संजू परगनिहा, ग्राम पंचायत कोहड़िया उपसरपंच तुलसी नायक, ग्राम पंचायत गाड़ामोर पूर्व सरपंच दीगम्बर परगनिहा, ग्राम पंचायत उफरा पूर्व सरपंच रामखिलावन परगनिहा, गुधेली मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक परगनिहा, उपाध्यक्ष प्रभात सोनवानी, नेतराम निषाद, टिकेन्द्र परगनिहा, गगन परगनिहा, राजेंद्र वर्मा, पिंकज वर्मा, बाबूलाल परगनिहा, कृष्णा साहू, बीरेंद्र वर्मा, रामस्वरूप नायक, कुशाल नायक, मेघू वर्मा, स्वरूप वर्मा, ओमकार वर्मा, मनीष वर्मा, अर्पित परगनिहा, विकास कश्यप, घूंशू बारले, मोनू वर्मा, लेखचंद साहू, दिलीप साहू, मनोज साहू, आदि काफी संख्या में मौजूद रहे। विद्युत संबंधित समस्त समस्याओं को लेकर कार्यपालन अभियंता भिंभौरी को ज्ञापन सौंपते हुए सुधार हेतु तीन दिन का अल्टीमेट दिया गया है। किसी प्रकार का सुधार नही पाए जाने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा एवं क्षेत्र के समस्त किसानों ने विद्युत विभाग को उग्र आंदोलन एंव धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है साथ ही यह भी कहा कि इसकी सम्पूर्ण जवाबदारी विद्युत विभाग की रहेगी। इसके अलावा देवरबीजा कोदवा सब स्टेशन अंतर्गत ग्राम मनियारी, मोहभट्ठा, सिंघौरी, परपोड़ा, सलधा, सिरसा, खम्हरिया एम आदि ग्रामीण क्षेत्र वासी अघोषित बिजली कटौती से भारी परेशानी झेलना मजबूरी बन गए है। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी मनमानी रूप जब बन्द करना और चालू करना मजाक बना कर रख दिया गया। जिससे क्षेत्र किसान भी बहुत परेशान है। किसान के खेत में सही रूप से पानी भर नहीं पा रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button