*प्राथमिक व माध्यमिक शाला संडी में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन*

बेरला:- बेरला ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षक लोकेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष के पूर्ण होने पर रजत जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। शिक्षक ओमनारायण साहू बताया कि शाला में अलग-अलग बिंदु पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। जैसे प्रथम दिवस पुस्तक वाचन, द्वितीय दिवस स्पीड रीडिंग, दीवार पत्रिका, तृतीय दिवस 25 वर्षों में शाला विकास की प्रदर्शनी, चतुर्थ दिवस एलुमनी बैठक, पंचम दिवस क्विज प्रतियोगिता, षष्ठम दिवस अपने आसपास की ऐतिहासिक स्थलों के बारे में इतिहास लेखन, सप्तम दिवस स्कूलों में विगत वर्षों में आये रचनात्मक बदलाव, मेरे सपनों का स्कूल पर भाषण प्रतियोगिता, शिक्षक दिवस, इसके अतिरिक्त कृत्रिम बुध्दिमत्ता का उपयोग शिक्षण कार्य मे कैसे करें। शिक्षक साहू ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव करने से बच्चों में रचनात्मक गुणों का विकास होता है। प्रतिस्पर्धा भावना विकसित होती है। रजत जयंती उत्सव का आयोजन में मुख्य रूप से संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन, शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, नीलेश वर्मा, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू एवं बड़ी संख्या में शाला के बच्चों की सहभागिता रही।




