विविध

*डीयू ने नवाचार को प्रोत्साहित करने किया एमओयू*

 

दुर्ग:- दुर्ग संभाग का एकमात्र राजकीय विश्वविद्यालय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग न केवल छात्रहित में बल्कि नवाचार को प्रोत्साहित कर विकसित छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में सदैव ही प्रयासरत् रहा है। उक्त के अनुक्रम में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने 17 सितंबर 2025 को पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर तथा 19 सितंबर 2025 को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के साथ समझौता ज्ञापन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों ने अपने अकादमिक विकास के लिए यह समझौता ज्ञापन किया है। इस समझौता ज्ञापन से अनुसंधान आधारित गतिविधिया, अकादमिक, फैकल्टी और छात्र विनिमयन कार्यक्रम, प्रयोगशालाओं हेतु विभिन्न सुविधाओं का विनिमयन सामाजिक जुड़ाव तथा खेल गतिविधियां प्रोत्साहित होंगी। समझौते की विधाओं के अंतर्गत समयबद्ध सीमा में योजना पर कार्य करने की मंशा दोनों ही विश्वविद्यालय की है। इस प्रकार NEP 2020 के लक्ष्यों को साधते हुए यह समझौता ज्ञापन छात्रहित के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button