विविध

*●दुर्ग के सेजेस तितुरडीह में राज्य उत्सव पर छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को लेकर विविध कार्यक्रम का आयोजन●*

 

*दुर्ग/भिलाई:-* स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तितुरडीह दुर्ग में कल 05 नवम्बर को “छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस” के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति से परिचय कराने के उद्देश्य से स्कूल प्राचार्य- प्रेमलता तिवारी के निर्देश एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढी परंम्परागत् नृत्य, छत्तीसगढ़ी वेशभू‌षा एवं श्रृंगार(फैंसी ड्रेस), छत्तीसगढ़ी व्यंजन की प्रदर्शनी, छत्तीसगढ़ी लोकगीत गायन, छत्तीसगढ़ी परंम्परागत एवं लोक संस्कृति पर निबंध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय की शिक्षिका-सुमन साहू ने राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का आगाज़ किया। विद्यार्थियों ने सुवा नृत्य, छत्तीसगढ़ के परम्परागत गीत, परिधान में परम्परागत गहने जैसे – मांग टिका, नथनी, खिंनवा, पहुची, रुपया, माला, ऐंठी, करधन, साटी, बिछियां, पागा, कलगी, कौड़ी, गलबन्ध आदि श्रृंगार किया। छत्तीसगढ़ी व्यंजन में गुलगुला, गुझिया, खारा, चीला, फरा, नमकीनरल, भजिया, पीडिया, चौसला, अनरसा आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में वार्ड पार्षद-अरूण सिंह विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष- इंद्र कुमार गंधर्व एवं सदस्य- जितेंद कुमार देशमुख- धन सिंग चंद्राकर- संतोष मरकाम एवं अन्नू सिंह उपस्थित रहे है। इस कार्य का संचालन शिक्षिका श्रद्धा गेडाम के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में घनश्याम पटेल, नवनीत कौर, एस कला, किशोर मनीषा सैमसंन, स्वीटी वर्मा, पंकज साहू, शैलेष पृथ्वानी, नुसरत फातिमा, लावण्या मयी ,ईश्वरी कोसरे, मार्टिना ठाकुर, पवन यादव सहित छात्र परिषद ने अपना योगदान दिया ।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button