*बेमेतरा ग्रामीण अंचलों में अन्नदाताओं की खेतो पर लहलहाने लगी धान की फसल*

*बेमेतरा:-* कृषि प्रधान एवं कृषि संपन्न बेमेतरा ज़िला में इन दिनों खरीफ की फसल के रूप में धान की फसल अब अंतिम दौर में आकर खूब लहलहाने लगी है, जल्द ही धान का पूरा पकते ही फसलो की कटाई शुरू कर दी जाएगी। जिसकव बाद फसल के उपज को सहकारी समितियों के खरीदी एवं उपार्जन केन्द्रो में ले जाकर बेचा जाएगा। जिसकी सुगबुगाहट अभी से तेज हो गयी है। फिलहाल दिनभर खेतो में किसान परिवार डटे हुए दिखाई दे रहे है जो फसलो के पकने के इंतज़ार में आतुर है। दरअसल ज्ञात हो कि हरसाल दीवाली पर्व कर पश्चात नवंबर माह से ही धान की कटाई शुरू हो जाती है जिसके बाद खरीदी केंद्रों में धान के आने का सिलसिला शुरू होता है जो करीब करीब 3 महीने तक निरन्तर जारी रहता है, जिसमे पंजीकृत किसानों की फसलों को एमएसपी पर खरीदी शासन-प्रशासन द्वारा की जाती है। चूंकि इन दिनों नवम्बर महीने का आगाज हो गया है तो अब किसान अब बेसब्री से अपने फसल के पक जाने के लिए प्रतीक्षारत है,जिसका ताज़ा नज़ारा फिलहाल बेमेतरा के चारो ब्लॉक अंतर्गत ग्रामीण परिक्षेत्र व अंचल में स्पष्ट दिखाई दे सकता है।वैसे देखा जाए तो चन्द दिनों बाद ही खेतो के पारम्परिक एवं आधुनिक मशीनरी से धान की कटाई की जाएगी, जिसके लिए कृषक बन्धु अभी से फसल की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में आमादा है।




