विविध
*बेमेतरा@ बेरला:: *कांग्रेस की युवा नेत्री एवं जनपद पंचायत बेरला सभापति पूजा टिकरिहा द्वारा गाँव मे भव्य काँवर यात्रा का आयोजन*

*बेमेतरा:-* सावन के पावन अवसर पर भिम्भौरी इलाके के ग्राम सिलघट में युवा नेत्री एवं बेरला जनपद पंचायत की सभापति पूजा टिकरिहा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में शिवजी के जलाभिषेक के लिए भव्य काँवर यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहाँ पर भक्तगणों एवं कावरियों द्वारा सिलघट से पुराना ढाबा तक प्रतिवर्ष की भांति विशाल कावड़ यात्रा निकाली गयी। जिसमे गाँव की महिलाएं, बच्चे व युवा सब शामिल हुए। इस दौरान आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों द्वारा गाँव मे विशाल भोग भण्डारा की भी व्यवस्था की गई थी। इस सिलघट गांव में सावन के सोमवार होने के कारण विभिन्न धार्मिक आयोजन पर श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों का दिनभर जमावड़ा रहा।




