विविध

*बेमेतरा@ *रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व बाजारों में बिकने के लिए सज गयी रंगबिरंगी-आकर्षक राखियां, खरीददारी एवं तैयारियों में जुटे लोग*

*■ बेमेतरा:-* रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों में जिलाक्षेत्र के शहरी कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाके तक स्थानीय बाजार इन दिनों आकर्षक राखियों से सज चुका है। वही इस पर्व के लिए बहने अपने मायके भी पहुँचने लगी है जहाँ पर वे पर खुशी से अपने भाइयों को रक्षाबन्धन के दिन तिलक लगाकर उनकी कलाईयों में राखी बांधकर उनसे रक्षा का वादा कराएंगी। वही भाइयों के द्वारा बहन को उपहार स्वरूप साड़ी व अन्य चीजें तोहफे के रूप में दी जाएगी। चूंकि आगामी पर्व के अवसर पर इन दिनों बाजार में हरसाल की तरह रौनक नज़र आने लगी है। रक्षाबन्धन के इस अनोखे बन्धन पर्व पर राखियों के साथ मिठाई व कपड़े सहित उपहारों के प्रतिष्ठानों-दुकानों में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। दरअसल गौरतलब हो, कि, आगामी कल 19 अगस्त को भाई- बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन समूचे जिलेभर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा। जिसके लिए स्थानीय मार्केट में रेशम की डोर को सँजोये विभिन्न कलाकृतियों में मनमोहक राखियां बिकने लगी है। जिसकी अभी से ही खूब खरीददारी भी होने लगी है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button