*बेमेतरा@नवागढ़::–नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण का अनोखा आयोजन, तहसीलदार एवं प्राचार्या ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे रोपित करते हुए दिए खास सन्देश●*

*बेमेतरा/नवागढ़:-* विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ मुख्यालय में शासकीय कोदूराम दलित महाविद्यालय में विगत दिनों पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणाप्रद “एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नवागढ़ तहसीलदार विनोद बंजारे एवं कॉलेज की प्राचार्या- मंगली बंजारा सहित समस्त प्राध्यापक व छात्रगणों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अभियान के माध्यम से सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के सम्बंध में अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लेकर इसके प्रति जागरूकता के लिए सन्देश दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी निर्मल द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राचार्या-प्राध्यापकों सहित समस्त कॉलेज स्टाफ को पंचप्रण शपथ दिलाया गया।जिसमे सुसंस्कार व्यक्तित्व निर्माण एवं देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु मनसा, वाचा, कर्मणा सदैव प्रयत्नशील रहने, दासता एवं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी प्रतीक अथवा व्यवहार से दूर रहने, देश की अनमोल विरासत को गौरान्वित होकर अंगीकार करने, देश की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने, वतन को विनाशकारी तत्वों से हमेशा दूर रखने हेतु प्रयासरत रहने तथा जागरूक नागरिक होने के नाते अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यबोध के प्रति जागरूक होकर देश के विकास हेतु सदा प्रयत्नशील रहने सम्बन्धी ली गयी बातें समाहित रही। वही अंत मे कॉलेज द्वारा ली गयी शपथ का सभी से पालन करने की अपेक्षा करते हुए उद्बोधन दिया गया।इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय की अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।




