*एयरटेल कंपनी वाले सड़क किनारे खुले में छोड़ दिया जानलेवा गड्ढे*

बेरला:- बेरला मुख्यालय से रायपुर रोड और दूसरी तरफ सूरजपुरा सड़क मार्ग में एयरटेल कंपनी वाले केबल बिछाने के लिए खुले में जानलेवा गड्ढे छोड़ दिये है। जिसे बन्द करना भूल गए। जिससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि ब्लॉक बेरला अपने आप में शहर है जहां पर एसडीएम, तहसील, थाना, बिजली, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा, परियोजना, शिक्षा विभाग, जनपद पंचायत, कृषि विभाग, बैंक, पशु विभाग, स्कूल, कॉलेज, करोकन्या मंदिर, पंजीयक, छात्रावास, कई दुकान सहित औद्योगिक दैनिक दिनचर्या संबंधित लोग आना जाना करते है। बेरला मुख्यालय के परिक्षेत्र ग्रामीण अंचलों से आच्छादित है। जहां प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही रोजाना होते है। वही पीडब्ल्यूडी सड़क के साईड शोल्डर किनारे में अमानक जानलेवा गड्ढे छोड़कर एयरटेल कंपनी आराम फरमा रहे है। जानवर व राहगीरों के लिए खतरा बन गया है। न ही सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। पीडब्ल्यूडी बेमेतरा बेरला क्षेत्र के सब इंजीनियर इस समस्या से अनजान है या फिर दुर्घटना के इंतजार कर रहे है। इस प्रकार लोगों में बात सामने आ रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों व स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग का है अगर किसी कंपनी हो या फिर कोई ठेकेदार सड़क को खोदने व केबल-पाइपलाइन बिछानी हो कुछ भी कार्य करने से पहले संबंधित विभाग को जानकारी सूचना देना होता है। लेकिन इसके विपरीत कोई प्राइवेट कंपनी या ठेकेदार सड़क को क्षति पहुंचा भी दे रहे और गड्ढे खोदकर खुले में छोड़कर अमानक रूप से चले जाना दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है। संबंधित विभागीय अधिकारी जानकारी के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं करना अपने आप में सवाल बन गया है। लोग मनमानी कर चले जा रहे है विभाग के नाक के नीचे गड्ढे खोदकर चले जाते है। रात्रि में खतरा और भी ज्यादा पनपता जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि बेरला से रायपुर की ओर जाओ तो या फिर सूरजपुरा ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाओ दोनों तरफ केबल बिछाने के लिए गड्ढे खुले में छोड़ दिया है। बड़ी गाड़ी आने से साईड देने के चक्कर में गड्ढे में समा जाने की भय लगा रहता है। संबंधित विभाग अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना व जनहानि होने की संभावना हो सकती है।




