विविध

*माँ सिद्धि एंटरप्राइजेस में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विधि-विधान से शिवनाथ नदी में विसर्जित*

 

बेरला:- माँ सिद्धि एंटरप्राइजेस, रेवे द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। विगत लगभग 20 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार, माँ सिद्धि एंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर दिलीप साहू एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके पश्चात बेमेतरा निवासी एवं सिद्धि माता मंदिर के पूर्व पुजारी पंडित रामनारायण शर्मा द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना तथा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। अनुष्ठान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा-अर्चना के उपरांत ग्राम करामाल से रेवे होते हुए गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद मंगलोर स्थित शिवनाथ नदी में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का जयकारों के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में कार्यकर्ता कोमल साहू, वंश कुमार साहू, राजेश सिन्हा, जनक सिन्हा, कमलेश सिन्हा, भोलू यादव, महेश यादव, खेमू यादव, रमेश सिन्हा, अघनू साहू, कमलेश निषाद सहित ग्राम रेवे और मंगलोर के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button