विविध

*साजा थाना क्षेत्र के गांव-गांव में बिक रहे खुलेआम अवैध शराब की बोतले, तस्कर के हौसले बुलंद, पुलिस व आबकारी को चुनौती*

 

बेमेतरा:- जिले के थाना साजा क्षेत्र के 3-5 किलोमीटर निकटवर्तीय गांव में खुलेआम नशे की अवैध मादक पदार्थ व शराब की बोतले बिकना आम बात हो गए है। जबकि नजदीक में शासकीय देशी व अंग्रेजी शराब दुकान साजा निकट में होने के बावजूद धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री किया जा रहा है। इस पर क्षेत्र के पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर अनजान है या फिर कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति को लेकर क्षेत्र वाशियों में सवाल खड़ा हो रहे है। शासन-प्रशासन की कानूनी कार्यवाही में लचीला व कमजोर होने के चलते क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार के धंधे और फल फूल रहे है। शराब तस्करी करने वाले व बिचौलियों मजे में और बिंदास होकर छुट्टे में कई बोतले ऊँची दामों में बेच कर अच्छा खासा इनकम कमा रहे है। जिसमें खास तौरपर युवा वर्ग शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं के मक्कड़जाल में फंसता जा रहा है। गांव -गांव में आसानी से अवैध रूप से शराब बिकने से गांव के पूरे युवा वर्ग इसके चपेट में आ रहे है। शाम को चौंक चौराहें में शराब पीते बैठे रहते है। यह प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है, जिससे समाज में विकृति बढ़ रही है। पुलिस व आबकारी की कानूनी जोर कमजोर होने के चलते अवैध कारोबार नियंत्रण नहीं हो रहे है।

 

 

*कई लोग ऊंची दाम कमाने शराब बेच कर अवैध कार्य पर जोर दें रहे, पहुंच सेवा भी दे रहे हैं*

नजदीकी शासकीय देशी व अंग्रेजी शराब दुकान दे बड़ी मात्रा में शराब लेकर गांव के चौंक-चौराहे सहित पहुंच सेवा देकर शराब की अवैध बिक्री करते है। लोकल में शराब मिल जाने से ज्यादा मात्रा में शराब गांव में ही खप रहे है। वही ग्रामीण महिलाओं व परिजन में सवाल खड़ा हो रहे है। सीधा-सीधा स्थानीय पुलिस व आबकारी को खुलेआम चुनौती दे कर नाक में चुना लगाने का काम कर रहे है। सड़क हो या फिर गांव के गलियों की कोने-कोने में बिक रहे अवैध शराब के बोतले। सुबह की 4 बजे से 6 बजे वही दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक बुटलेकर खूलेआम अवैध शराब व गांजे खुलेआम बेच रहे है। इस बात की खबर से अनजान है या फिर कानून व आबकारी विभाग के क्षेत्रीय इंस्पेक्टर जानकर कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर रहे है। जो अपने आप में कथित रूप से कई सवाल खड़ा हो रहे है। बुटलेकर इसी को अपना रोजगार मानकर रात्रि सुबह 3:30बजे से रात्रि 10 बजे अपराह्न तक लगातार बिक्री करना शासन-प्रशासन की नाक के नीचे अवैध कार्य को अंजाम देना कहीं न कहीं अधिकारी की कार्य पर सीधा निशाना लगाया जा रहा है या फिर थाना साजा पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर साजा को चुनौती दे रहे है। वही दूसरी तरफ शासन-प्रशासन अवैध शराब बिक्री व मादक पदार्थ की गतिविधियों पर कार्यवाही की नामचीन कार्यवाही किया जा रहा है। इसके बाद भी शराब की अवैध बिक्री पर कोई असर नहीं हो रहे है। जिसके कारण गांव की गलियों, चौंक-चौराहे, कोने-कोने में बेधड़क शराब की बोतले बिक रहे है। इसी के चलते अब स्कूली व कम उम्र की युवा नशे की ओर अपना कदम बढ़ाते जा रहे है। गांव की महिलाएं इस बिगड़ती हालातो से बहुत परेशान नजर आ रहे है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button