*बाबा गुरू घासीदास के संदेश मनखे मनखे एक समान से सभी समाजों आपसी प्रेम:- योगेश तिवारी*

बेमेतरा/बेरला:- बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नारधी गुनरबोड ठेगांभाठ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वप्रथम किसान नेता ने गुरू गद्दी एवं जैतखाम में पूजा-अर्चना किया। उन्होंने बाबा जयकारा लगाते हुए कहा कि समारोह के दौरान समाज के लोगों से मिले अपार प्यार व सम्मान के लिए सतनामी समाज को धन्यवाद दिया। खुशी की बात है कि सतनामी समाज ही नहीं अन्य समाज के लोग भी गुरु के बताए मार्गो पर चलकर अपने जीवन को सफल बना रहे हैं। गुरू घासीदास ने देश व दुनिया को मनखे मनखे एक समान के संदेश से शांति, प्रेम, सदभावना आज सभी समाजों में आपसी प्रेम और सद्भावना बना हुआ है ये बाबा की देन है। बाबा जी ने मनखे-मनखे एक समान की जो बात 266 साल पहले कही थी। उसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। बाबा गुरूघासीदास जी ने कुरीतियों को दूर किया तथा सत्य से लोगों का साक्षात्कार कराया। शांति का संदेश देकर समाज में जात-पात का भेदभाव मिटाया। उन्होंने सत्य का अलख जगाने लगातार यात्राएं की लोगों को नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया। सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर ग्राम नारधी और गुनरबोड से हरीश धृतलहरे, अनिल धृतलहरे, कलीराम बंजारे, देवचरण मांडले, राजा बंजारे, गोपाल सोनवानी, रमेश टंडन, गब्बर गेडरे, अमरसिंह भंडारी, कमल टंडन, गोतम जोशी, उतम कुमार गैन्डरे, तोरण कुरे, विनय टंडन, जनकु रांतरे, कुलेश्वर धृतलहरे, गुलाब चंद जागेश्वर रात्रे, रोहित जोशी, रामकुमार टंडन, लाला टंडन, मनोज कुरे, दिनेश कुरे, महेशवर पटेल, संजु बारले, खुलेगा बारले, गन्नु साहु, रवि सिंह, कैलाश सोनवानी, पुरण, भुनेश्वर, राजु साहु मनोज सिन्हा, दिलेशवरी रात्रे, मान बाई गेन्डरे सोमेशवरी टंडन सोनम गायकवाड़ आदि उपस्थित थे।




