विविध

*●मोहला ज़िला में साइबर जागरूकता पखवाड़ा के सफल आयोजन का कल हुआ समापन, एसपी वायपी सिंह के दिशानिर्देश पर साइबर प्रभारी राजीव तिवारी की टीम ने 15 दिनों में 55 गाँवों सीधा दौरा कर 20 हज़ार विद्यार्थियों व ग्रामीणों को कार्यक्रम के माध्यम से एक साथ किया जागरूक*

 

 

*●अभियान के तहत ज़िले के समस्त थाना-चौकी क्षेत्र में ऑडियो, दीवाल चस्पा, लेखन, पाम्पलेट व पीपीटी के सहारे करीब 158 गाँवों में 50 हज़ार आम नागरिकों को सीधा साइबर अभियान से जोड़ कर हासिल किया नया कीर्तिमान●*

 

*■मोहला:-* पूरे प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा विगत 05 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत आम जनों को वर्तमान में हो रहे विभिन्न तरह के साइबर अपराधो से संबंधित जानकारी देने हेतु अभियान चलाया गया l

 

जिसमे नवीन ज़िला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में कल 19 अक्टूबर को साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत एसपी- वायपी सिंह(भापुसे) के निर्देशन में तथा एएसपी- मयंक गुर्जर (भापुसे), एएसपी-पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन में और मानपुर एसडीओपी- मयंक तिवारी एवं अम्बागढ़ चौकी एसडीओपी- ताजेश्वर दीवान के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों व थाना स्टाफ तथा साइबर सेल मोहला के द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत जैसे सार्वजनिक स्थानों, गांवों व विद्यालय, कॉलेज मे छात्र-छात्राओं व आम जनों को जिलों के कुल 158 गांवों मे जाकर साइबर जागरूक किया गया था। साइबर पखवाड़ा के अंतिम दिवस लगभग 20000 लोगो को एक साथ साइबर जागरूक किया गया l जिसमे बताया गया कि वर्तमान में ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोगो के द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न तरीको जैसे OTP फ्रॉड, olx आर्मी फ्रॉड, UPI फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड, लोन app फ्रॉड, कैशबैक ऑफर फ्रॉड, कस्टमर केयर संबंधित फ्रॉड, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, क्यूआर कोड/लिंक फ्रॉड आदि से अवगत कराया गया तथा उससे बचाने का उपाय भी बताया गया l तथा यदि किसी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो जाने पर उसे तत्काल साइबर फ्रॉड टोल नंबर 1930 में कॉल करके या संबंधित थाना में जाकर सूचित करने हेतु बताया गया l इस प्रकार कुल साइबर जागरूकता पखवाड़ा के तहत बीते 05 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक करीब 50,000 से अधिक आम नागरिकों को साइबर अपराधो से बचने हेतु जागरूक किया गया l

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button