विविध

*विधायक दीपेश साहू को विधानसभा क्षेत्र की बहनों व श्रीराम एकेडमी की छात्राओं ने बाँधी राखी, मिला भावनात्मक आशीर्वाद*

बेमेतरा, 07 अगस्त 2025:- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बेमेतरा विधायक कार्यालय पर आत्मीयता, भाईचारे और स्नेह का सजीव उदाहरण बना रहा। विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनों ने विधायक दीपेश साहू को रक्षा सूत्र बाँधकर उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक दीपेश साहू ने कहा –रक्षाबंधन का यह पर्व बहन-भाई के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। आज आप सभी बहनों ने मुझे रक्षासूत्र बांधकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं। एक भाई के रूप में मैं आपको यह वचन देता हूं कि जीवनभर आपके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करता रहूंगा। बेमेतरा के विकास में आपकी भागीदारी भी सुनिश्चित हो, इसके लिए आपके कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा।”विधायक साहू ने उपस्थित सभी बहनों को उपहारस्वरूप स्नेह भेंट भी प्रदान की।

*श्रीराम एकेडमी की छात्राओं ने भी दिखाई भावनात्मक एकजुटता*

 

रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व श्रीराम एकेडमी की छात्राएं, जो विधायक दीपेश साहू द्वारा प्रारंभ की गई निःशुल्क कोचिंग योजना का हिस्सा हैं, भी विधायक निवास पहुंचीं। इन छात्राओं ने साहू को राखी बाँधकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा –आप सभी बहनें मेरी बेटियों के समान हैं। आपकी शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए जो कुछ भी संभव होगा, मैं करूंगा। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं।”विधायक साहू ने श्रीराम एकेडमी की सैकड़ों बहनों को उपहारस्वरूप एक-एक स्कूल बैग भी भेंट किए।

 

*समर्पण और संकल्प का पर्व बना रक्षाबंधन समारोह*

कार्यक्रम में बहनों की उपस्थिति और आशीर्वाद से पूरा माहौल भावुक हो उठा। रक्षाबंधन का यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि समाज में स्त्री-सम्मान, सुरक्षा और सहयोग के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया।विधायक साहू ने अंत में कहा –सभी बहनों को एक भाई के रूप में यह वचन देता हूं कि आपके हर दुःख-सुख में साथ रहूंगा और जो मेरा कर्तव्य है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”

 

कार्यक्रम बेमेतरा श्री राम एकेडमी के समस्त बहने – भाई, विधानसभा क्षेत्र की बहने, भाजपा परिवार की बहने ,स्व सहायता समूह सहित बेमेतरा नगर की बहने भी सम्मिलित हुई ll

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button