विविध

*शाम को काली घटा के साथ तेज आंधी तूफान व बारिश ने मचाई उत्पाद, दुर्ग व बेमेतरा राजमार्ग पर पेड़ व बिजली तार खम्भो के गिरने से आवागमन बाधित, घण्टो तक जाम रहे गाड़ियां*

 

बेमेतरा/बेरला:- शाम 4 बजे जिला बेमेतरा के साथ ही सीमावर्तीय क्षेत्रों में काली घटाओं के साथ तेज आंधी तूफान व भारी बारिश के चलते पेड़ व बिजली के तार-खंभों के गिरने से आम जन की जनजीवन अस्त व्यस्त हो गए। वही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के दुकान व घरो के छप्पर तक टूट कर इर्द गिर्द बिखर गए। इस आंधी तूफान के कारण दुर्ग से बेमेतरा राजमार्ग पर पेड़ व बिजली खंभो की तार गिरने से सड़क में जाम की स्थिति बन गए है। सड़क पर पेड़ व बिजली तार खंभा गिरने से दर्जनों गाड़ियां जाम हो गए। साथ ही आवागमन बाधित हो गए है। वही सड़क की साफ सफाई होने तक घण्टो तक इंतजार करते नजर आए। बता दें कि बीते बुधवार को अक्षय तृतीया को अक्ति तिहार पर लोग गुड्डा गुड़िया व शादी का कार्यक्रम हुआ। जिनका आज धर्मटिका होना है। इस आंधी तूफान के कारण शादी समारोह का व्यवस्था पूरा चकनाचूर हो गए। टेंट व घर वालो को भारी नुकसान हुआ है। लिहाजा ब्लॉक बेरला सहित बेमौसम बारिश से अंचल में तापमान में गिरावट भी आई है। वही शाम को काली घटा छाए हुए थे साथ ही गड़गड़ाहट की गर्जनो के साथ तेज बारिश भी हुई। इससे अंचल वासियों को गर्मी से राहत मिला। आपको बता दें कि ग्रीष्म ऋतु के 01 मई की शाम 4 बजे आई तेज आंधी तूफान व भारी बारिश होने के साथ साथ लोगों को भारी क्षतिग्रस्त पहुंचा है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button